Patwari Exam City 2025

Patwari Exam City 2025 : पटवारी परीक्षा सिटी जारी , एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पूर्व

Patwari Exam City 2025 : राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही पटवारी भर्ती का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। राज्यभर में इस पद की लिखित परीक्षा 17 अगस्त 2025 (रविवार) को आयोजित होगी, जो दो शिफ्ट में ली जाएगी—पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक। इस भर्ती के तहत कुल 3705 पटवारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यहां आपको राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 की जारी होने की तारीख और उसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी